कानपुर:- पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। रिक्शे में मोटरसाइकिल व कार बांधकर चलाई। कहा जिस तरह पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ते जा रहे हैं कार व मोटरसाइकिल चलाना आम जनता की पहुंच से दूर होता जा रहा है।
बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दामों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन,युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। मोटरसाइकिल व कार को रिक्शे में बांध कर खींचा। @INCIndia @IYC pic.twitter.com/LTCEyqD8BW
— India19 News (@India19News) June 25, 2020
आपको बता दें की भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार है की डीजल के दाम पेट्रोल से भी उपर गये हों,वहीँ बात करें प्रति बैरल कच्चे तेल के मूल्य की तो वो काफी कम है जिसके बावजूद भी सरकार तेल के दामो को कंट्रोल नही कर रही|
बाइट :- मोहम्मद तोहिद – प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस pic.twitter.com/fYnEMHrjIw
— India19 News (@India19News) June 25, 2020
मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग भी कार्यकर्ताओं ने की। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जबरदस्त नारेबाजी भी हुई। शहर के फजलगंज स्थित 4 खंभा चौराहे पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र सरकार संवेदनहीन हो गई है। एक और करोना के चलते सभी का काम धंधा ठप हो गया है। दूसरी ओर सरकार लगातार पेट्रोलियम दामों में बढ़ोतरी करते जा रहे हैं। इससे आम जनता बेहद परेशान हैं।