उद्यमी विजय कपूर भी भाजपा से माहापौर पद के टिकट की दौड़ में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बाक़ायदा इसके लिए भाजपा उत्तरे ज़िला इकायी में अपना आवेदन जमा कराया है। पिछले कई दिनो से विजय कपूर के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रहीं थीं। भाजपा उत्तर के ज़िलाध्यक्ष ने सुनील बजाज ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विजय कपूर उत्तर के सदस्य नहीं है पर उन्होंने संघ का अनुयायी होने की बात कहकर अपना आवेदन दिया है।
इस दौरान एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें विजय कपूर कह रहें हैं कि दोस्तों ने बताया है कि भाजपा राष्ट्र सेवा और आम जन की सेवा करने वाला दल है। इसी बात से प्रेरित होकर जन सेवा करने के लिए महापौर पद के टिकट के लिए आवेदन किया है। जल्द ही वो भाजपा में शामिल होंगे, हालाँकि निष्पक्ष न्यूज़ इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं कार्यवाही है।