किदवई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय से चल रहे गांजा तस्करी के धंधे पर एसपी साउथ दीपक भूकर का चला हंटर,बता दें कि गांजे की बड़ी खेप के साथ पैसा व कारतूस भी लगे पुलिस के हाथ,गांजा तस्करी मामले में एसपी साउथ दीपक भूकर के हाथ लगी बड़ी सफलता।
कानपुर साउथ :- सोमवार की रात कानपुर दक्षिण में नवनियुक्त एसपी दीपक भूकर का बड़ा एक्शन,लंबे समय से चल रहे गांजा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए खुद उतरे मैदान में,गोवर्धनपुरवा में गांजा तस्कर के घर मारा छापा। @deepakbhuker @kanpursouthpol pic.twitter.com/C6d5bPZeDu
— India19 News (@India19News) August 18, 2020
आपको बता दें कि गांजा तस्करी में संलिप्त दो महिलाएं व 2 पुरुष आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गांजा तस्करी का मुख्य सरगना सुरेश पासवान अभी भी है फरार,सूत्रों के अनुसार गांजा तस्करी के खेल में कुछ पुलिसकर्मियों के भी था सह,काफी समय से गांजा तस्करी की शिकायत मिलने के बाद एसपी साउथ दीपक भूकर ने खुद छापेमारी की कमान संभाल बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया।
सोमवार की रात कानपुर दक्षिण में नवनियुक्त एसपी दीपक भूकर का बड़ा एक्शन,लंबे समय से चल रहे गांजा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए खुद उतरे मैदान में,गोवर्धनपुरवा में गांजा तस्कर के घर मारा छापा। बाईट :- @deepakbhuker @kanpursouthpol pic.twitter.com/FMxN2rl41O
— India19 News (@India19News) August 18, 2020
गौरतलब है कि कल सोमवार रात किदवई नगर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरवा में एसपी साउथ दीपक भूकर के निर्देशन में गांजा तस्करी के धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने की थी छापेमारी, जिसके बाद आज मंगलवार सुबह एसपी साउथ दीपक भूकर ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को दी मामले की पूरी जानकारी।