mahendra singh dhoni

शादी करके धोनी क्यों आये थे चर्चा में,जाने कुछ अनसुने फैक्ट्स

महेंद्र सिंह धोनी ये नाम कौन नहीं जानता,भारतीय क्रिकेट टीम का वह खिलाड़ी जिसने आईसीसी यानी कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के जितने भी टूर्नामेंट खेले उनकी ट्रॉफी भारतीय टीम के नाम कराली। हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखंड में हुआ था,धोनी का पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में है, धोनी के पिता का नाम और माता का नाम देवकी देवी है, धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था लेकिन धोनी के करियर से जुड़ी हुई तमाम ऐसी बातें हैं कि शायद ही आप जानते हो पर आज इस आर्टिकल में हम तो बनी के बारे में कुछ ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट जानेंगे।

mahendra singh dhoni


सबसे ज्यादा ब्रांड्स के एम्बेसडर थे धोनी

साल 2015 से 2016 के बीच महेंद्र सिंह धोनी सबसे बड़े ब्रांड अंबेडकर के रूप में सामने आए थे,धोनी के पास 20 से 25 ब्रांड का विज्ञापन कॉन्ट्रैक्ट था,धोनी पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिनके पास एक बार में इतने ज्यादा ब्रांड मौजूद थे,वहीं अगर बात करें ब्रांड एंबेसडर के रूप में अर्निंग की तो उसमें भी महेंद्र सिंह धोनी अव्वल नंबर पर थे, 50 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई महेंद्र सिंह धोनी ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में की थी।


लग्ज़री गाड़ियों के शौकीन

हार्ले डेविडसन से लेकर एसयूवी हमर तक महेंद्र सिंह धोनी का शौक बाइक और बड़ी-बड़ी कारों के साथ कभी खत्म नहीं हो सकता,धोनी का लगाव मोटरसाइकिल और कारों के साथ इतना है कि धोनी के रांची स्थित फार्महाउस पर 50 से भी ज्यादा लग्जरी कारें और सैकड़ों मोटरसाइकिलओं का कलेक्शन है,वहीं अगर बात करें धोनी के पास मशहूर बाइक्स की तो उनके पास हार्ले डेविडसन और डुकाटी के टॉप मॉडल मौजूद हैं।


जानवरों से है बेहद लगाव

महेंद्र सिंह धोनी जानवरों से भी बेहद लगाओ करते हैं, इसका उदाहरण हम उनके सोशल मीडिया हैंडल्स पर देख सकते हैं,जहां जारा और सैम नाम के 2 पालतू कुत्ते अक्सर धोनी के साथ फोटोस और वीडियोस में देखे जा सकते हैं, वही बता दें कि धोनी के साथ-साथ उनकी पत्नी साक्षी को भी जानवरों से खूब लगाव है।


अचानक शादी कर आये सुर्खियों में

धोनी की लाइफ पार्टनर यानि की साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी की लव मैरिज हुई थी,साक्षी धोनी महेंद्र सिंह धोनी की बचपन की दोस्त है,दोनों ने रांची के डीएवी कॉलेज से साथ में पढ़ाई की थी,जिसके बाद 2010 में देहरादून स्थित फार्म हाउस पर धोनी ने साक्षी के साथ सगाई की और फिर अगले ही दिन शादी कर ली धोनी के इस अचानक फैसले से और अचानक शादी करने से धोनी के फैन चौक गए थे।


सबसे अमीर क्रिकेटर रहे धोनी

2012 में एक पत्रिका के अनुसार भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर माने जाते हैं,वही बात करें दुनिया के तमाम एथलीट की तो धोनी सॉलिड में 31 वें स्थान पर आते हैं,जिसमें उनकी कमाई 190 करोड रुपए सालाना बताई गई थी वहीं धोनी की कमाई उनके लग्जरी शौक से भी दिखती है धोनी के पास तमाम लग्जरी कारें और महंगी से महंगी बाइक का कलेक्शन मौजूद है वहीं धोनी के पास देश भर में कई फार्म हाउस दी हैं।


सबसे सफल कप्तान

भारतीय क्रिकेट इतिहास में धोनी सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं,महेंद्र सिंह धोनी ने सौरव गांगुली से भी ज्यादा टेस्ट मैच जीतकर सबसे सफल कप्तान की उपाधि प्राप्त की। बता दें कि सौरव गांगुली से ज्यादा 22 टेस्ट जीतकर धोनी सबसे सफल कप्तान कहलाए,लेकिन क्रिकेट के इतने बड़े बादशाह होने के बावजूद भी या कम लोग जानते होंगे कि महेंद्र सिंह धोनी का शौक क्रिकेट नहीं बल्कि फुटबॉल और बैडमिंटन था,लेकिन जिला स्तर की टीम में सेलेक्ट होने के बाद धोनी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा वही फुटबॉल में गोलकीपर बनने का शौक उन्हें विकेट कीपिंग के तौर पर पूरा करने को मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.