कल मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार हुए गैंगस्टर विकास दुबे को UP STF कानपुर लेकर आई लेकिन कानपुर से 20 किलोमीटर पहले ही शातिर अपराधी विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया,दरअसल पुलिस जिस गाड़ी में विकास को लेकर आ रही थी उसका एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद विकास मौका मिलता देख वहां से भागने की कोशिश में था,जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया गया।
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद राजनितिक दलों ने उठाए सवाल
लेकिन विकास दुबे के इस एनकाउंटर पर देश भर में तमाम राजनीतिक दलों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है और सरकार का घिराव शुरू कर दिया है,ऐसे में पुलिस के इस एनकाउंटर के बाद विकास से यह सवाल पूछे जाते तो न जाने कितने लोगों के नकाब उतर जाते :-
- विकास दुबे उत्तर प्रदेश की सीमा कैसे पार कर गया ? विकास यूपी से दिल्ली फिर फरीदाबाद फिर उज्जैन तक कैसे पहुंचा?
- विकास के उपर किन नेताओं व खाकी के गद्दारों का हाथ था ?
- विकास किस-किस पार्टी के नेताओ के सम्पर्क में था और किसके लिए काम करता था?
- राज्य मंत्री की हत्या के बाद भी विकास की तमाम नेताओं के साथ तस्वीरे सामने आई,उन नेताओं से क्या सम्बंध था?
- उज्जैन में विकास किसके कहने पर गया,उसने आत्मसमर्पण के लिए उज्जैन ही क्यों चुना ?
- शाहीद CO देवेंद्र मिश्रा ने जो चिट्ठी तत्कालीन एसएसपी अनंत देव को लिखी थी वो कहां गायब हो गयी?
- एक राज्यमंत्री के हत्यारे के पास इतनी सम्पत्ति और हथियार कहां से आये?
- पुलिस विभाग के और कितने विनय तिवारी विकास के साथ मिले हुए थे?
- विकास दुबे की काली कमाई कहां से होती थी और उसका हिस्सा किसे किसे बटता था?
- विकास दुबे किसकी सह पर इतना बड़ा अपराधी बना?
यह सभी सवाल गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के साथ ही दब गये,अगर इन सवालों का जवाब विकास दे देता तो न जाने कितने सफेदपोश लोगों के कालेपन को दुनिया जानती और न जाने कितने नकाबपोश लोगों के नकाब उतर जाते !