अमित मल्होत्रा कानपुर

जहां एक तरफ पूरा देश कोरोना जैसी जानलेवा महामारी से लड़ाई लड़ रहा है तो वही कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों में मास्क के वितरण को लेकर जंग छिड़ी हुई है,ताजा मामला कानपुर के भाजपा जूही मंडल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच का है जहां पर मास्क वितरण को लेकर सोशल मीडिया पर आपसी खींचातानी देखी गई।

 

आपको बता दें की मंडल अध्यक्ष अमित मल्होत्रा और उपाध्यक्ष विपुल त्रिवेदी ने मास्क के वितरण को लेकर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए, वहीं वर्तमान में मंडल अध्यक्ष अमित मल्होत्रा पर इसके पहले भी पद का दुरुपयोग करने के आरोप लग चुके हैं। हालांकि इस बार मंडल अध्यक्ष पर अन्य पदाधिकारियों की उपेक्षा करने की बात कही जा रही है।

 

ऐसे में जब देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है,तो कानपुर में भाजपा के पदाधिकारियों का मास्क वितरण को लेकर आपसी जंग लड़ना कितना सामाजिक है,ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि लोगों की सेवा से ज्यादा अपने नाम के लिए सेवा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.