arpit yadav parshad

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने गरीबों में बांटी राशन किट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर आज कानपुर में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कानपुर के किदवई नगर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन गेट पर बेसहारा ग़रीबों को राशन किट वितरित की।

arpit yadav parshad

आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन इस बार अलग ढंग से मनाया गया। अखिलेश यादव के 47वें जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने 47 गरीब परिवारों को राशन की बोरी बांटी जिसमे दाल चावल,सब्ज़ी व तेल,नमक उपलब्ध कराई गई।

इस कार्यक्रम के अवसर पर बंटी यादव (नगर अध्यक्ष),पार्षद अर्पित यादव,आलोक यादव,समर,उमर,सत्यम मिश्रा,रोहित शुक्ला,वरुण सिंह,आदर्श यादव,छोटेलाल, बबलू भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.