देश में लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम ऐतिहासिक रूप से बढ़ रहे हैं,जिसके बाद आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो जाने पर ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,बावजूद इसके सरकार ने अभी तक बढ़ते हुए डीजल और पेट्रोल के दाम पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। जिसके बाद लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
इसी बीच आज कानपुर में भी समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने नौबस्ता चौराहे पर रिक्शा चलाकर अनोखा प्रदर्शन किया,आपको बता दें कि यशोदा नगर से नौबस्ता तक सवारियों के लिए फ्री में रिक्शा चलाकर डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों का विरोध समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने किया और वही सरकार पर आरोप लगाया कि कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार पेट्रोल और डीजल दाम कंट्रोल नहीं कर रही।
#कानपुर :- #Petrol #Diesel के दामों में बढ़ोतरी को लेकर @samajwadiparty युवजन सभा ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन, फ्री चलाया रिक्शा। pic.twitter.com/jGyX3oawcf
— India19 News (@India19News) June 24, 2020
सरकार को कच्चे तेल की कीमत को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में भी गिरावट करनी चाहिए,साथ ही चेतावनी दे दी कि अगर इसी तरह पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते रहेंगे तो सभा बड़ा आंदोलन करेगी।