कानपुर के संजीत यादव अपहरण एवं हत्या कांड के बाद आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना के बाद मृतक संजीव यादव के परिजनों से फोन पर बात की, करीब 2 मिनट तक बात करने के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे और कांग्रेस के नेता विकास अवस्थी को प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश भी दिए,सोमवार की दोपहर कांग्रेसी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे ने संजीत के परिवार वालों से मुलाकात की वहीं कांग्रेस के नेता विकास अवस्थी व पार्षद जेपी पाल भी मौजूद रहे।
कानपुर –
कांग्रेस पार्टी के नेता कनिष्क पांडेय व विकाश अवस्थी ने प्रियंका गांधी से म्रतक संजीत की बहन व पिता से फोन पर कराई बात,,
संजीत के परिजनों से प्रियंका गांधी वाड्रा ने फोन पर की बात ।@IYC @INCIndia @INCUttarPradesh @priyankagandhi @SevadalKPN pic.twitter.com/ByJKq2eCXc— India19 News (@India19News) July 27, 2020
प्रियंका गाँधी ने क्या बात की :-
प्रियंका वाड्रा : हैलो, मैं प्रियंका गांधी हूं, बच्चा आपका है।
चमन सिंह : जी हां।
प्रियंका वाड्रा : घटना बहुत दुखद है, आपके लिए मैं व्यक्तिगत तरीके से आपके साथ हूं।
चमन सिंह : हां, आप पहले दिन से ही साथ हैं और आपने ट्वीट भी किया था।
रुचि : मैम मेरे साथ बहुत गलत हुआ है, मुझे न्याय चाहिए।
प्रियंका वाड्रा : मैं व्यक्तिगत रूप से आपके साथ हूं। आपको कोई भी जरूत हो, आप हमसे संपर्क कर सकती हैं। आप चिंता ना करो, आपको किसी तरह की कोई भी जरूरत हो कनिष्क से संपर्क करके हमसे बात कर सकती हैं।
रुचि रोने लगी।