विकास दुबे

नवाबगंज टोल प्लाजा पर चस्पा हुआ विकास दुबे का पोस्टर

2 व 3 जुलाई की रात में हुई कानपुर के चौबेपुर थाना स्थित बिकरु गांव में मुठभेड़ में आठ पुलिस के जवानों की निर्मम हत्या करने वाला दुरान्त अपराधी विकास दुबे अभी भी पुलिस के शिकंजे में नही आया है,जिसके बाद अब पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे की धरपकड़ को लेकर जगह जगह विकास के पोस्ट चस्पा करवाना शुरू कर दिया है।

विकास दुबे

आज लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर अपराधी विकास दुबे के पोस्टर पुलिस द्वारा लगवाए गए,वहीं अब प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे पर इनामी राशि भी बढ़ दी है। जिसके बाद अब विकास की पहचान कर उसका ठिकाना बताने वाले पर ढाई लाख का इनाम घोषित किया गया है।

विकास दुबे

कानपुर उन्नाव हाइवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा पर विकास के चस्पा पोस्टर पर कानपुर के चकेरी थाना SHO का नम्बर भी दिया गया है। बताते चलें कि विकास को पकड़ने के लिए राज्य के सभी बार्डर व भारत नेपाल सीमा पर भी पुलिस और एसएसबी के जवान लोगों को विकास की तस्वीर दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.