चीन भारत विवाद

कानपुर:- देश के जवानों की शहादत पर देशभर में आक्रोश,फोड़े चीन में बने टीवी व सामान

भारत-चीन सीमा पर चीनी सेना द्वारा भारतीय सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया गया,जिसमें देश ने अपने 20 जवान खो दिए,वही देश के जवानों की शहादत का बदला भारतीय फौज ने चीन के 43 जवानों को मार कर लिया। वही आज कानपुर में व्यापारियों का गुस्सा चीन पर टूट पड़ा और चीन मैं निर्मित सामानों का बहिष्कार किया और चीनी सामान निष्क्रिय कर दिए,जिसमे चाइना के टीवी को व्यापारियों ने तोड़ दिया,यह गुस्सा भारतीय सेना के शहीद जवानों के आक्रोश में कानपुर के व्यापारियों में देखा गया।

 

वही कानपुर के व्यापारियों ने यशोदा नगर चौराहे पर चीनी सामान का पूर्ण बहिष्कार करने की बात कही,आपको बता दें कि देश भर में चीन और चीन के समानो पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने चाइना के सभी सामानों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि चीन अपनी हरकतों से बाज़ नही आता,दुनिया भर में कोरोना फैला कर चीन ने खुद के बचाव के चक्कर मे कई देशों में अपनी सेना से विवाद पैदा करवाए,इसका मुख्य कारण है चीन की गिरती हुई अर्थव्यवस्था, चीन के लोग सिर्फ तभी उसकी सरकार का साथ देंगे जब देश की बात आएगी,और युद्ध जैसे हालात पैदा करके चीनी सरकार अपनी जनता में सिम्पथी पैदा करना चाह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.