सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में वृक्षारोपण कर प्रदेश में आज के दिन 25 करोड़ पौधरोपण व वृक्षारोपण का संकल्प लिया जिसके क्रम में आज कानपुर के जिलाधिकारी डॉ ब्रम्हदेव राम तिवारी ने भी नगर में पौधरोपण किया,आपको बता दें कि कानपुर जिले में कुल 35 लाख 29 हज़ार पौधरोपण करना है,जिसमे 16 लाख पौधरोपण वन विभाग करेगा व शेष अन्य विभागों के सहयोग से करवाया जाएगा।
आज कानपुर जिलाधिकारी डॉ ब्रम्हदेव राम तिवारी ने सेन पारा बिधनू में पीपल,बरगद जैसे वृक्षों को लगाया साथ ही जिलाधिकारी ने ग्रामीणों व बच्चों से भी पौधरोपण करवाया। आपको बता दें कि सभी बच्चे प्राथमिक विद्यालय के छात्र हैं।
यह भी पढ़ें :- कानपुर :- बदमाशों से मुठभेड़ में CO समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद,जाने पूरा घटनाक्रम
ग्रामीणों से पौधरोपण करवाने के बाद जिलाधिकारी महोदय ने ग्रामीणों को पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी और ग्रामीणों ने भी पौधों की सुरक्षा का वादा किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को कहा कि इन पौधों और पेड़ों की सुरक्षा आपको बच्चो की तरह करनी है यह पौधे हमारी धरती को हर भरा रक्खेंगें। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ ब्रम्हदेव राम तिवारी के साथ डॉ आर पी सिंह(निदेशक,खेल कूद एवं युवा कल्याण),सुनील सिंह(मुख्य विकास अधिकारी),केडीए सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।