कानपुर देहात :- गुरुवार सुबह कानपुर देहात में यमुना के खनन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और खरका घाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी,जिसके बाद मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और जितने लोग भी घाट पर मौजूद थे उनमें भगदड़ मच गई। वही दोनों पक्षों के आमने सामने आने पर गोली चल गई,जिसमें गोली लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है,घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने बताया कि यमुना के खरका घाट पर मौरंग खनन में रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद विवाद बढ़ता गया और विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया,वही कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र में यमुना किनारे मौरंग खनन का पट्टा आवंटित है,इसमें खरका बालू घाट पर भी मोरंग का खनन ठेकेदार कराते हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि खनन की पूरी जांच की जाएगी,साथ ही बताया गया कि इस घाट पर ठेके में दो लोगों के बीच साझेदारी थी। गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया,जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। वही गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। वहीं घाट पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई,आपको बताते चलें कि गोली लगने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले लोगो की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है,जहां से गंभीर घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में उपचार के दौरान 40 वर्षीय गुजरेज ख़ातिमी और दूसरे पक्ष के बिधनू कानपुर के जामू गांव निवासी 42 वर्ष ज्ञानेंद्र सिंह की मौत हो गई,वहीं घटना के बाद एसपी अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंच गए और घटना की पड़ताल को शुरू कर दिया है।
इस प्रकार की सभी ताजा जानकारियों के साथ जुड़े रहने के लिए फॉलो करें हमे ट्विटर पर और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज।