भारत-चीन सीमा पर चीनी सेना द्वारा भारतीय सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया गया,जिसमें देश ने अपने 20 जवान खो दिए,वही देश के जवानों की शहादत का बदला भारतीय फौज ने चीन के 43 जवानों को मार कर लिया।
वही आज कानपुर में व्यापारियों का गुस्सा चीन पर टूट पड़ा और चीन मैं निर्मित सामानों का बहिष्कार किया और चीनी सामान निष्क्रिय कर दिए,जिसमे चाइना के टीवी को व्यापारियों ने तोड़ को व्यापारियों ने तोड़ दिया,यह गुस्सा भारतीय सेना के शहीद जवानों के आक्रोश में कानपुर के व्यापारियों में देखा गया।
#कानपुर :- किदवई नगर में व्यापारियों ने चीन द्वारा की गई खूनी झड़प से आक्रोशित होकर अपना गुस्सा चीनी समानों पर निकाला ! pic.twitter.com/p4AWmWNIQ6
— India19 News (@India19News) June 20, 2020
वही कानपुर के व्यापारियों ने किदवई नगर में चीनी सामान का पूर्ण बहिष्कार करने की बात कही,जिसमे चीन के उत्पादों पर उनका आक्रोश देखने को भी मिला,आपको बता दें कि देश भर में चीन और चीन के समानो पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने चाइना के सभी सामानों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें :- कानपुर:- देश के जवानों की शहादत पर देशभर में आक्रोश,फोड़े चीन में बने टीवी व सामान
बताते चलें कि व्यापारियों ने जोमैटो और स्विगी जैसी कम्पनियों के भी बहिष्कार करने की बात की,बता दें कि जोमैटो,पेटीएम,बायजू व ऐसी तमाम कम्पनियों के जिक्र व्यापारियों ने किया जिसमें चीन का पैसा लगा हुआ है।
गौरतलब है कि चीन अपनी हरकतों से बाज़ नही आता,दुनिया भर में कोरोना फैला कर चीन ने खुद के बचाव के चक्कर मे कई देशों में अपनी सेना से विवाद पैदा करवाए,इसका मुख्य कारण है चीन की गिरती हुई अर्थव्यवस्था, चीन के लोग सिर्फ तभी उसकी सरकार का साथ देंगे जब देश की बात आएगी,और युद्ध जैसे हालात पैदा करके चीनी सरकार अपनी जनता में सिम्पथी पैदा करना चाह रही है।