wajid khan

मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन, सदमे में बॉलीवुड

साल 2020 पूरी दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड के लिए भी एक दुखद साल साबित हो रहा है। साल 2020 में बॉलीवुड की एक के बाद एक बड़े झटके लगते जा रहे हैं,पिछले महीने ही इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे मशहूर कलाकारों का निधन हो गया था,इसके बाद आज मशहूर संगीतकार और गायक वाजिद खान का निधन हो गया।

wajid khan
आपको बता दें कि आपने साजिद-वाजिद की जोड़ी का नाम जरूर सुना होगा,यह जोड़ी मशहूर संगीतकार जोड़ी के रूप जानी जाती थी। आज यह जोड़ी टूट गई और वाजिद खान इस दुनिया को अलविदा कह गए। मशहूर संगीतकार वाजिद खान ने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें ली,वहीं उनके निधन की खबरें जैसे ही फिल्म इंडस्ट्री में पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई।

वाजिद

यह भी पढ़ें :- कानपुर पुलिस ने 14 वर्ष बाद खोई हुई माँ को बेटों से मिलाया तो थाने में सब रोने लगे

गौरतलब है कि वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज मुंबई के एक नामी अस्पताल में चल रहा था और वह अस्पताल में ही काफी दिनों से भर्ती थे। 3 महीने पहले उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट करवाना पड़ा था लेकिन उन्हें अपनी किडनी की समस्या से निजात नहीं मिला और वह फिर से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हो गए थे। रविवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया, जिसके बाद बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों और मशहूर संगीतकारों ने ट्विटर पर इस खबर पर प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़ें :- कानपुर पुलिस ने 14 वर्ष बाद खोई हुई माँ को बेटों से मिलाया तो थाने में सब रोने लगे

मशहूर संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट कर लिखा कि साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं,अल्लाह उनके परिवार को हिम्मत दे।

वहीं बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी साख जमा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने भी वाजिद खान की निधन की खबर ट्वीट कर लिखा की,यह बेहद दुखद है,उनकी एक बात मुझे हमेशा याद रहेगी,साजिद भाई की हंसी मुझे हमेशा याद रहेगी वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे। आप बहुत जल्द चले गए।

आपको बता दें कि वाजिद खान ने अभिनेता सलमान खान के लिए कई सुपरहिट गाने दिए हैं,वहीं सलमान खान की हिट फिल्मों के अधिकांश गाने वाजिद खान की गाते थे। इसमें दबंग और वांटेड जैसी फिल्में शामिल है सुपरहिट गाने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.